[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में सड़क किनारे से हटा कचरे का ढेर:नगरपालिका ने की कार्रवाई, आमजन को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में सड़क किनारे से हटा कचरे का ढेर:नगरपालिका ने की कार्रवाई, आमजन को मिली राहत

सिंघाना में सड़क किनारे से हटा कचरे का ढेर:नगरपालिका ने की कार्रवाई, आमजन को मिली राहत

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में लंबे समय से सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर को आखिरकार नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को हटवा दिया। जेसीबी मशीन की मदद से कचरे को उठाकर निर्धारित स्थान पर डलवाया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।

सड़क किनारे काफी समय से पड़ा था कचरा

सिंघाना-जयपुर सड़क किनारे यह कचरा काफी समय से पड़ा था, जिससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी। बारिश के दिनों में बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ जाती थी, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

राहगीरों को आने-जाने में होती थी असुविधा

राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती थी, वहीं दुर्गंध के चलते आसपास के दुकानदारों और निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार नगरपालिका प्रशासन से इस कचरे को हटाने की मांग की थी। जब उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद नगरपालिका प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को जेसीबी मशीन और सफाई कर्मचारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। मशीन की सहायता से कचरे के बड़े ढेर को हटाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई। सफाई अभियान के दौरान सड़क किनारे फैला कचरा भी समेटा गया, जिससे मार्ग पूरी तरह साफ दिखाई देने लगा।

कचरा हटने के बाद लोगों को मिली राहत

कचरा हटने से क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ हुआ है और लोगों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई करने के लिए नगरपालिका प्रशासन का आभार जताया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में नियमित रूप से सफाई कराई जाए, ताकि दोबारा सड़क किनारे कचरे का ढेर न लगे। नगरपालिका अधिकारियों ने भी नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

Related Articles