मेहाड़ा पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:एक आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मेहाड़ा पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई:एक आरोपी गिरफ्तार, चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में चालक मोहित सिंह को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को मोड़ी की पहाड़ी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मोड़ी की पहाड़ी क्षेत्र में पहुंची।
वहां पुलिस ने चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका और जांच की। चालक ने अपना नाम मोहित सिंह पुत्र मुकेश सिंह, निवासी किशनपुरा बताया। जब उससे खनन और परिवहन से संबंधित वैध लाइसेंस मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामनारायण के साथ एएसआई कल्याण सिंह, हेड कांस्टेबल अमरचंद, कांस्टेबल रोहिताश, महेंद्र और विकास शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295149


