[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रवि पुनिया ने नेशनल शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल:सादुलपुर पहुंचने पर शहरवासियों ने स्वागत किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

रवि पुनिया ने नेशनल शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल:सादुलपुर पहुंचने पर शहरवासियों ने स्वागत किया

रवि पुनिया ने नेशनल शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल:सादुलपुर पहुंचने पर शहरवासियों ने स्वागत किया

सादुलपुर : सादुलपुर के रवि पुनिया ने राजा राजेन्द्र सिंह मेमोरियल कप नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। लुटाना मगनी निवासी रवि पुनिया पुत्र जोगेन्द्र पुनिया ने शॉटगन स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सुरेन्द्र पुनिया ने बताया कि रवि ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। इस जीत के बाद सादुलपुर पहुंचने पर रवि का शहरवासियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

रवि के पिता जोगेन्द्र पुनिया ने बताया कि रवि की बचपन से ही शूटिंग में गहरी रुचि थी। उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह पदक जीता है, जिससे परिवार और पूरे सादुलपुर क्षेत्र को गर्व महसूस हो रहा है।

Related Articles