[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को मिला अंतरराष्ट्रीय चार्टर, सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को मिला अंतरराष्ट्रीय चार्टर, सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा

लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को मिला अंतरराष्ट्रीय चार्टर, सेवा कार्यों को मिलेगी नई दिशा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : फतेहपुर स्थित मयूर होटल में आयोजित समारोह में लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन को अंतरराष्ट्रीय चार्टर प्रदान किया गया। निर्वतमान प्रांतपाल एमजेएफ लायन सुधीर वाजपेयी ने क्लब अध्यक्ष डॉ. मुकेश एस. मूंड को विधिवत चार्टर सौंपा।

समारोह में पीडीजी एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक, सचिव ओमप्रकाश मूंड, कोषाध्यक्ष रामअवतार सिंह रेसवाल, स्पॉन्सर क्लब फतेहपुर शेखावाटी के अध्यक्ष सुरेश जाखड़, डॉ. दलीप सिंह, रीता चौधरी, मंजू जाखड़ तथा जोन चेयरपर्सन हेमेंद्र तिवाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को लायंस पिन लगाकर सम्मानित किया गया।

चार्टर मिलने पर क्लब पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि अब लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन अंतरराष्ट्रीय लायंस संगठन के सेवा उद्देश्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानव सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles