[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में वीएमओयू का प्रवेश आमुखीकरण कार्यक्रम:दूरस्थ शिक्षा, फीस छूट और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में वीएमओयू का प्रवेश आमुखीकरण कार्यक्रम:दूरस्थ शिक्षा, फीस छूट और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी

नीमकाथाना में वीएमओयू का प्रवेश आमुखीकरण कार्यक्रम:दूरस्थ शिक्षा, फीस छूट और ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी

नीमकाथाना : नीमकाथाना के सेठ नंद किशोर पटवारी गवर्नमेंट कॉलेज में शुक्रवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा के क्षेत्रीय केंद्र जयपुर ने एक प्रवेश आमुखीकरण कार्यक्रम हुआ। ये कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 की प्रवेश प्रक्रिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देने के उद्देश्य से किया गया था।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के सहायक कुल सचिव जी. आर. मीणा ने छात्रों को दूरस्थ शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के तहत फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ई-मित्र, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है। मीणा ने यह भी जानकारी दी कि विद्यार्थी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के साथ दो गैर-प्रायोगिक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं।

सहायक सचिव आर. एल. धनवाड़िया ने विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही विशेष सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कुलगुरु प्रो. बी. एल. वर्मा के मार्गदर्शन में राज्य सरकार की फीस पुनर्भरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, यदि विद्यार्थी हार्डकॉपी के बजाय डिजिटल स्टडी मटेरियल का चयन करते हैं, तो उन्हें फीस में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा को छात्रों के लिए लाभकारी बताते हुए उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रो. बलवीर सिंह अभय, प्रो. भवानी मल, खिलेश कुमार, प्रो. निधि वर्मा, डॉ. ज्योति, अनिल कुमार शर्मा, प्रो. मनीषा, डॉ. मनमोहन सैनी सहित अन्य संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Articles