[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:सरदारशहर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

सरदारशहर : सरदारशहर में पुलिस ने एक युवक को अवैध सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम रामसीसर-भेड़वालिया जोहड़ के पास नाकाबंदी कर रही थी। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नाकाबंदी के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने और छिपने का प्रयास करने लगा।

पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बायला, थाना सरदारशहर निवासी पप्पूसिंह (22) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर की सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी पप्पूसिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सरदारशहर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह अवैध पिस्टल कहां से हासिल की, इसका इस्तेमाल किस वारदात में करने की योजना थी और उसके संपर्क किन-किन अपराधियों से हैं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles