बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक की कमी दूर करने आगे आया मनियार समाज, रक्तदान शिविर में जुटीं 75 यूनिट रक्त
बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक की कमी दूर करने आगे आया मनियार समाज, रक्तदान शिविर में जुटीं 75 यूनिट रक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैफ राठोड़
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित भगवानदास खेतान (बीडीके) राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए अखिल भारतीय मनियार युवा सेवा समिति ने गुरुवार को जीनगर समाज अतिथि भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में समाज के युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिसमें 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

समिति के प्रतिनिधि गुलाम नबी मनियार और शहाबुद्दीन मनियार ने बताया कि बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक में अक्सर रक्त की कमी बनी रहती है, जिससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए समाज के युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।
उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों, थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों तथा अन्य गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2289985


