[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा अस्पताल में ऐप से OPD पर्ची बनाने में परेशानी:बुजुर्गों और महिलाओं को इलाज में हो रही देरी, ऑफलाइन व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा अस्पताल में ऐप से OPD पर्ची बनाने में परेशानी:बुजुर्गों और महिलाओं को इलाज में हो रही देरी, ऑफलाइन व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा अस्पताल में ऐप से OPD पर्ची बनाने में परेशानी:बुजुर्गों और महिलाओं को इलाज में हो रही देरी, ऑफलाइन व्यवस्था करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा : चिड़ावा सरकारी अस्पताल में ओपीडी पर्ची केवल ऐप और क्यूआर कोड के माध्यम से बनाए जाने की व्यवस्था को लेकर विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल बराला के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि अस्पताल में मैनुअल ऑफलाइन ओपीडी पर्ची काउंटर भी शुरू किया जाए, ताकि तकनीकी संसाधनों से वंचित मरीजों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

बजरंग लाल बराला ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था के कारण कई बुजुर्ग, महिलाएं, गरीब और ग्रामीण मरीज मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है या जिन्हें मोबाइल ऐप चलाना नहीं आता, उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। इससे अस्पताल परिसर में बहस और विवाद की स्थिति भी बन रही है, जबकि कई मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो पा रहा।

ऑफलाइन व्यवस्था की भी मांग की

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि डिजिटल व्यवस्था के साथ-साथ अस्पताल में अलग से मैनुअल ओपीडी पर्ची काउंटर संचालित किया जाए। इससे ऐसे मरीज भी आसानी से पर्ची बनवा सकेंगे, जो ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान वकील रामकुमार झाझड़िया, अमित कुमार, वकील निहाल सिंह और किसान सभा के नेता सुभाष गोदारा भी मौजूद रहे।

Related Articles