[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पद्मश्री शीशराम ओला की जयंती पर युवा जागृति मंच ने किया वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पद्मश्री शीशराम ओला की जयंती पर युवा जागृति मंच ने किया वृक्षारोपण

पद्मश्री शीशराम ओला की जयंती पर युवा जागृति मंच ने किया वृक्षारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मश्री स्वर्गीय शीशराम ओला की 99वीं जयंती के अवसर पर युवा जागृति मंच की ओर से स्थानीय गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्र में इस दिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा जागृति मंच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शीशराम ओला ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सामाजिक समरसता, विकास और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी जयंती पर वृक्षारोपण जैसे जनहितकारी कार्य करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

युवा जागृति मंच के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण में भाग लिया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विद्या विहार नगर पालिका अध्यक्ष रोहिताश रणवा पिलानी नगर पालिका अध्यक्ष हीरालाल नायक राजकुमार राठी कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंडित प्रदीप झाझड़िया प्रेम प्रकाश मोयल संत कुमार चावला मनोज भास्कर नवील खान मुकेश रायला बनवारी लाल सैनी हरिराम नायक सहित पिलानी क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

Related Articles