[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अदालत परिसर में जहरीला सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अदालत परिसर में जहरीला सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अदालत परिसर में जहरीला सांप मिलने से मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में गुरुवार को एक जहरीला सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में मौजूद परिवादी और कर्मचारी घबरा गए। सूचना मिलते ही प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कृष्णा राकेश कांवत ने तत्काल स्नेक कैचर सुशील चंदेल को बुलाया।

सुशील चंदेल ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

सचिव श्रीमती कृष्णा राकेश कांवत ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित हादसा टल गया। उन्होंने बिना वन्यजीव को नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रेस्क्यू करने पर स्नेक कैचर के कार्य की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जीव-दया का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

रेस्क्यू के बाद सुशील चंदेल ने बताया कि पकड़े गए सांप को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी जहरीले जीव के दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन विभाग को सूचना दें।

Related Articles