अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ का संदेश, विद्यार्थियों ने ली अन्न संरक्षण की शपथ
अन्न बचाओ, समृद्धि लाओ का संदेश, विद्यार्थियों ने ली अन्न संरक्षण की शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : पीएम श्री शहीद मेजर रणवीर सिंह बाबा श्री केशरनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टाईं में गुरुवार को अन्न संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षाविद् डॉ. पितराम गोदारा ने विद्यार्थियों को अन्न के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि अन्न केवल भोजन नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत, प्राकृतिक संसाधनों और ईश्वर का प्रसाद है। उन्होंने विवाह समारोहों व सार्वजनिक आयोजनों में भोजन की बर्बादी रोकने तथा थाली में उतना ही भोजन लेने का संदेश दिया, जितना खाया जा सके।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने “जूठन नहीं छोड़ेंगे, अन्न का सम्मान करेंगे” की शपथ ली। प्रधानाचार्य हरि सिंह कुल्हरी ने अन्न संरक्षण को सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय स्टाफ ने भी विद्यार्थियों के साथ अन्न बचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2290007


