[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर पोस्टर विमोचन, रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन, राजस्थान महिला कल्याण मंडल और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत ने मानव तस्करी रोकथाम संबंधी पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि इस अपराध पर प्रभावी रोक के लिए जनजागरूकता सबसे बड़ा हथियार है।

इसके बाद झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस, रेलवे, आरपीएफ, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजन ने भाग लेकर मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानव तस्करी की रोकथाम, सतर्कता और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles