पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री शीशराम ओला की जयंती मनाई
उदयपुरवाटी में कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने पुष्पांजलि देकर किया विकास कार्यों को याद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे में स्थित बस स्टैंड पर बीएसएनएल कार्यालय के पास गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मश्री स्वर्गीय शीशराम ओलि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने झुंझुनूं जिले के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत ढांचे के निर्माण में पद्मश्री शीशराम ओला के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं जिले को पहचान दिलाने व आमजन के कल्याण के लिए ओला द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एडवोकेट केसर देव सैनी, राकेश जमालपुरिया, मुबारिक, अनिल सैनी, मनीष सैनी, विजय सैनी, प्रहलाद सैनी, सतनारायण, प्रभु दयाल, बजरंग लाल, विकास, गिरधारी लाल, छितर मल, गणेश कुमार आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2290063


