20 पत्ते प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
20 पत्ते प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
खेतड़ी : झुंझुनूं जिले के मेहाड़ा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवा के 20 पत्ते बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेन्द्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को अभियान के दौरान कार्रवाई की। टीम ने Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride एवं Dicyclomine Hydrochloride Capsules के 20 पत्ते बरामद कर बसई निवासी मुकेश सिंह (32) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी से प्रतिबंधित कैप्सूल के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2287786


