बुहाना पुलिस ने की अवैध खनन पर कार्रवाई:नाकाबंदी कर चेजा पत्थर से भरी ट्रॉली के साथ ड्राइवर को पकड़ा
बुहाना पुलिस ने की अवैध खनन पर कार्रवाई:नाकाबंदी कर चेजा पत्थर से भरी ट्रॉली के साथ ड्राइवर को पकड़ा
बुहाना : बुहाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। ट्रॉली में चेजा पत्थर का अवैध खनन कर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि पुलिस को रात में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में चेजा पत्थर का अवैध खनन कर पहाड़ियों से कुहाड़वास होते हुए जैतपुर की ओर आ रहा था। इस पर पुलिस ने कुहाड़वास से जैतपुर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी शुरू की।
चेजा पत्थर भरा मिला
नाकाबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस जाब्ते की मदद से उसे रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रॉली में चेजा पत्थर खनिज ऊपर तक भरा हुआ था।
ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आशीष कुमार पुत्र महेश कुमार, निवासी गैहली (हरियाणा) बताया। पुलिस ने जब उससे चेजा पत्थर के खनन और परिवहन से संबंधित कागजात मांगे, तो वह कोई परमिशन या रवन्ना प्रस्तुत नहीं कर सका।
ट्रॉली जब्त, आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से लाए जा रहे चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2287316


