[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 8 घंटे चली पुलिस समीक्षा बैठक:एएसपी ने 60 दिन में पेंडिंग केस निपटाने के लिए कहा, वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 8 घंटे चली पुलिस समीक्षा बैठक:एएसपी ने 60 दिन में पेंडिंग केस निपटाने के लिए कहा, वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी जोर

नीमकाथाना में 8 घंटे चली पुलिस समीक्षा बैठक:एएसपी ने 60 दिन में पेंडिंग केस निपटाने के लिए कहा, वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पर भी जोर

नीमकाथाना : नीमकाथाना में कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लोकेश मीणा ने एएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह बैठक शाम 7 बजे तक करीब आठ घंटे चली। बैठक में नीमकाथाना सर्किल के डीएसपी और विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान एएसपी लोकेश मीणा ने तीन माह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत लंबित अनुसंधान प्रकरणों को जल्द पूरा करने, ट्रेस हो चुके आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा सामान्य प्रकरणों का 60 दिनों के भीतर निस्तारण करने पर जोर दिया।

गंभीर मामलों और लंबित चार्जशीट पर विशेष फोकस

एएसपी ने 10 वर्ष या उससे अधिक सजा वाले गंभीर मामलों की जांच भी 60 दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबित चार्जशीट और अंतिम रिपोर्ट (एफआर) को जल्द न्यायालय में पेश करने, गुमशुदगी और लंबित मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में जांच के बाद प्रकरण झूठा पाया गया है, उनमें एफआर लगने के बाद संबंधित परिवादियों के खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा भी पेश किया जाए।

वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी पर जोर

बैठक में चोरी और संपत्ति संबंधी मामलों में अधिक से अधिक बरामदगी सुनिश्चित करने, लंबित परिवादों का एक माह के भीतर निस्तारण करने तथा हार्डकोर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वांटेड अपराधियों और स्थायी वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

मालखाने में जब्त वाहनों के निस्तारण के निर्देश

एएसपी लोकेश मीणा ने मालखाने में लंबे समय से रखे जब्त वाहनों और अन्य सामान के शीघ्र निस्तारण के लिए न्यायालय से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लंबित जब्ती सामग्री के मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में नीमकाथाना डीएसपी सुशील मान, अजीतगढ़ सीओ प्रेम बहादुर निर्भय, सदर थाना प्रभारी जयसिंह, कोतवाली थाना प्रभारी सरदार मल, डाबला थाना प्रभारी सुनीता बायल, थोई थाना प्रभारी नेकीराम, अजीतगढ़ थाना प्रभारी विजय सिंह, श्रीमाधोपुर थाना प्रभारी दिनेश, जाजोद थाना प्रभारी गिरधारी, खंडेला थाना प्रभारी सुरेंद्र देगड़ा सहित नीमकाथाना सर्किल के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles