[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव-2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन का मौका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव-2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन का मौका

निकाय चुनाव-2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आवेदन का मौका

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को देखते हुए निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकरण, नाम हटाने और प्रविष्टि शुद्धिकरण के लिए निर्वाचन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम दो चरणों में पूरा किया गया है।

पहले चरण में नगर परिषद चूरू व सुजानगढ़ तथा नगरपालिका रतनगढ़, बीदासर और साहवा की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया गया। वहीं दूसरे चरण में नगर परिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका राजगढ़, तारानगर, छापर, राजलदेसर और रतननगर की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 8 मई 2026 को किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि जिन पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम जोड़ने के लिए प्रारूप-3 में आवेदन कर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए प्रारूप-5 तथा किसी प्रविष्टि में संशोधन या शुद्धिकरण के लिए प्रारूप-6 में आवेदन किया जा सकता है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा केवल वही आवेदन स्वीकार कर निस्तारित किए जाएंगे, जो नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक प्राप्त होंगे। विभाग ने पात्र नागरिकों से समय पर आवेदन कर मतदाता सूची को अद्यतन कराने की अपील की है।

Related Articles