भाजपा लक्ष्मणगढ़ शहर मंडल के महामंत्री बने अमित जोशी:कमल सुरोलिया ने 26 जुलाई को दे दिया था इस्तीफा, शहर मंडल अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
भाजपा लक्ष्मणगढ़ शहर मंडल के महामंत्री बने अमित जोशी:कमल सुरोलिया ने 26 जुलाई को दे दिया था इस्तीफा, शहर मंडल अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
लक्ष्मणगढ़ : भाजपा के लक्ष्मणगढ़ शहर मंडल में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। इसके तहत अमित जोशी को शहर महामंत्री नियुक्त किया गया है। शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने नियुक्ति आदेश जारी कर यह जानकारी दी।
यह नियुक्ति पूर्व शहर महामंत्री कमल सुरोलिया के इस्तीफे के बाद हुई है। सुरोलिया ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया था, जिसे 26 जुलाई को स्वीकार कर लिया गया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ की सहमति से अमित जोशी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमवार को अमित जोशी को वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जोशी, शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार और पूर्व महामंत्री कमल सुरोलिया ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने जोशी का स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नियुक्ति आदेश में अमित जोशी से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की रीति-नीति और उद्देश्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2282902


