[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:सरगोठ स्टैंड के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:सरगोठ स्टैंड के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रींगस में अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर:सरगोठ स्टैंड के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-52 पर स्थित सरगोठ स्टैंड के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

पैदल चल रहा था

पुलिस ने बताया कि सरगोठ स्टैंड के पास एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीकर के श्री कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस थाने के एएसआई मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि मृतक की पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles