रींगस थाना पुलिस ने मारपीट की शिकायतों पर की कार्रवाई:रेलवे स्टेशन, खाटूश्याम जी मोड़ और हाईवे पर की नाकाबंदी, 10 गाड़िया जब्त
रींगस थाना पुलिस ने मारपीट की शिकायतों पर की कार्रवाई:रेलवे स्टेशन, खाटूश्याम जी मोड़ और हाईवे पर की नाकाबंदी, 10 गाड़िया जब्त
रींगस : रींगस थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम कस्बे के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दस वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। यह कार्रवाई वाहन चालकों के बीच झगड़े और मारपीट की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार दुलड ने बताया कि रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक 108 पुलिया के नीचे और खाटूश्यामजी मोड़ सहित कई जगहों से ड्राइवर ने मारपीट की शिकायतें मिल रही थीं। हालांकि, इन मामलों में कोई लिखित शिकायत या मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था।
कार्रवाई रेलवे स्टेशन बाजार, रेलवे फाटक नंबर 108 पुलिया के नीचे, खाटूश्यामजी मोड़, नेशनल हाईवे- 52 के मिल तिराहा और बाइपास मार्ग जैसे प्रमुख स्थानों पर की गई। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर मौके से चले गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान पुलिस थाने के अधिकारी और कर्मचारी सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280007


