नाबालिग लड़की से गांव के मैदान में रेप:बहला फुसलाकर ले गया आरोपी, एक 26 साल की विवाहिता से भी दुष्कर्म
नाबालिग लड़की से गांव के मैदान में रेप:बहला फुसलाकर ले गया आरोपी, एक 26 साल की विवाहिता से भी दुष्कर्म
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। गांव का ही रहने वाला आरोपी नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर गया। इसके बाद गांव के ही मैदान में उसके साथ रेप किया। नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
16 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक 24 जुलाई को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बेटी घर पर नहीं आई। जब बेटी घर पर आई तो वह मायूस थी।
पहले तो उसने कुछ नहीं बताया लेकिन जब माता-पिता ने उससे बातचीत की तब उसने कहा कि गांव का ही रहने वाला आरोपी युवक उसे अपने साथ बहाने से लेकर गया। जिसने गांव के ही एक खुले मैदान में उसके साथ रेप किया। जब नाबालिग लड़की के द्वारा इसका विरोध किया गया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा।
26 साल की महिला से भी रेप
सीकर जिले में 26 साल की महिला से भी रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि दूसरे गांव के रहने वाले आरोपी युवक ने उससे बातचीत करना शुरू किया। मिलने के लिए बुलाकर उसने महिला के साथ रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी युवक ने ब्लैकमेल करके ज्वेलरी भी छीन ली। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
20 साल की विवाहिता लापता
सीकर जिले में 20 साल की विवाहिता के भी लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के ससुर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बहू अपनी बुआ के घर पर गई हुई थी। जहां से 23 जुलाई की सुबह वह बिना बताए कहीं पर चली गई। इसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280008


