पाटन के कारगिल वीर चक्र विजेता सम्मानित:विजय दिवस पूर्व संध्या पर जयपुर में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के साथ युद्ध के अनुभव साझा किए
पाटन के कारगिल वीर चक्र विजेता सम्मानित:विजय दिवस पूर्व संध्या पर जयपुर में कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के साथ युद्ध के अनुभव साझा किए
पाटन : राजस्थान सरकार के सैनिक कल्याण विभाग ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर एक समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शनिवार को बिरला ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें कारगिल युद्ध में भारत की जीत और जवानों के बलिदान को याद किया गया।
समारोह में पाटन क्षेत्र के डाबला निवासी वीर चक्र विजेता जयराम सिंह डाबला को सीएम ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान जयराम सिंह ने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युद्ध के दौरान के क्षणों और चुनौतियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर और साउथ वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भी समारोह में भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280008


