[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप में घुसी बेकाबू बोलेरो, सड़क क्रॉस करने के चक्कर में हुई भिड़ंत; ड्राइवर गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पिकअप में घुसी बेकाबू बोलेरो, सड़क क्रॉस करने के चक्कर में हुई भिड़ंत; ड्राइवर गंभीर घायल

पिकअप में घुसी बेकाबू बोलेरो, सड़क क्रॉस करने के चक्कर में हुई भिड़ंत; ड्राइवर गंभीर घायल

सूरजगढ़ : झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के पिलोद गांव में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि बोलेरो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को जीवन ज्योति रक्षा समिति की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ मंजर

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक पिकअप गाड़ी सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर सीधे पिकअप से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। फुटेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बोलेरो की रफ्तार कितनी तेज थी।

टक्कर के बाद दोनों वाहनों से लोग बाहर निकले

हादसे के तुरंत बाद दोनों गाड़ियों में सवार लोग बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही इलाके की सामाजिक संस्था जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने दिखाई मानवता

समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी एंबुलेंस की मदद से घायल बोलेरो चालक विनोद (40) पुत्र हनुमान, निवासी अडूका गांव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल विनोद को उपचार के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे में लापरवाही किसकी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

फोटोज में देखें…

पिकअप गाड़ी सड़क क्रॉस करती हुई।
पिकअप गाड़ी सड़क क्रॉस करती हुई।
तेज रफ्तार बोलेरो और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
तेज रफ्तार बोलेरो और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर के तुरंत बाद दोनों गाड़ियों से लोग उतरे, जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
टक्कर के तुरंत बाद दोनों गाड़ियों से लोग उतरे, जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles