वकील के परिवार पर पथराव, लाठियों से हमला:पिता-पुत्र गंभीर घायल, घर के गेट के सामने दीवार बनाने का विरोध किया था
वकील के परिवार पर पथराव, लाठियों से हमला:पिता-पुत्र गंभीर घायल, घर के गेट के सामने दीवार बनाने का विरोध किया था
नवलगढ़ : नवलगढ़ के सीकर रोड स्थित वार्ड 4 में वकील के घर के गेट के बाहर दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। वकील ने दूसरे पक्ष पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। घायल परिजनों को नवलगढ़ अस्पताल में ले जाया गया। वकील जगदीश वर्मा को सीकर रेफर किया गया है। उनकी पत्नी ने नवलगढ़ थाने में आरोपी पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

गेट के सामने दीवार बनाने का विरोध करने पर हमला किया
नवलगढ़ के सीआई अजय सिंह ने बताया- मंजू देवी ने रिपोर्ट में बताया कि उनके पड़ोसी सीताराम जांगिड़, रामचंद्र काजला, मूलचंद समेत 20-25 लोगों ने उनके घर पर पथराव किया और मारपीट की। घटना में उनका पति और बेटा घायल हो गया।
आरोपी शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे हमारे घर के बाहर पहुंचे और मुख्य गेट के सामने दीवार का निर्माण शुरू कर दिया। परिवार द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट औरर पथराव किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया।
घटना के बाद घायल परिजनों को नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वकील जगदीश वर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया। अधिवक्ता सम्पत सिंह शेखावत ने कहा कि इस मामले को लेकर अभिभाषक संघ की बैठक बुलाई जाएगी। संघ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
नवलगढ़ के सीआई अजय सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच डीएसपी सुगन सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2278687


