जसरापुर स्कूल में ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत 700 पौधे लगाए:प्रिंसिपल बोलीं- आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार
जसरापुर स्कूल में 'हरियालो राजस्थान' के तहत 700 पौधे लगाए:प्रिंसिपल बोलीं- आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार
खेतड़ी : हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत जसरापुर स्थित शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में जामुन, नीम, अमरूद, चम्पा, आंवला, पपीता, गुड़हल, करंज और प्लेटो सहित विभिन्न प्रजातियों के 700 पौधे रोपित किए गए।

कई प्रजातियों के 700 पौधे लगाए
कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संदेश दिया गया, जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल सरोज के मार्गदर्शन में पौधारोपण कर किया गया। प्रिंसिपल सरोज ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का आह्वान किया।

पौधारोपण प्रभारी संदीप कुमार जांगिड़ ने उपस्थित टीचर्स, स्टूडेंट्स और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। जांगिड़ ने प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम दस पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य बाबूलाल जांगिड़, स्टाफ सदस्य अनिल, राजेश, संदीप, मोहनलाल, प्रिया, पिंकी सहित स्कूल परिवार, टीचर, स्टूडेंट्स और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


