खेतड़ी में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
खेतड़ी में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के निजामपुर मोड़ पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की गई।
यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और देश में लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान प्रधान मनीषा गुर्जर ने कहा – देश में अराजकता का माहौल है। पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, और जब वे इसका विरोध करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह विफल रही है और युवाओं पर दमनकारी नीतियां अपनाकर उनके भविष्य को खराब कर रही है।
इस दौरान नगर केवलराम गुर्जर, रमेश पांडेय, शंकर बीलवा, भागीरथ गुर्जर, बीरबल, विनोद कुमार, पायल नायक, रुङाराम, रामेश्वर लाल, दयानंद लाम्बा, दिलीप चारावास, राजेंद्र, कृष्ण कुमार, रामशरण लादी, सुरेंद्र चारावास, राजवीर, चुन्नीलाल चनेजा, दिलीप चारावास, अशोक, अमर सिंह, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2278692


