[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

रींगस : रींगस में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे तहसील कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक मामलों, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और रोजगार के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी नीमकाथाना के अध्यक्ष जीएन घसिया ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे युवाओं में नाराजगी है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र बाजिया ने नीट परीक्षा सहित अन्य पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सावरमल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक कुमावत, सुरज्ञान धाबाई, पूर्व पार्षद बाबूलाल हरदयाल बलौदा, शेर सिंह धायल, बाबूलाल राजोरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles