[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम:अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में लगाए गए 50 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम:अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में लगाए गए 50 पौधे

डूंडलोद में वृक्षारोपण कार्यक्रम:अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में लगाए गए 50 पौधे

डूंडलोद : डूंडलोद में अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘हरियालो राजस्थान’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘एक पेड़ देश के नाम’ और ‘एक पेड़ खुद के नाम’ अभियानों के तहत कुल 50 छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।

विद्युत निगम के सहायक अभियंता विवेक अग्रवाल और कनिष्ठ अभियंता प्रतिज्ञा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाकर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर ऑक्सीजन जन आंदोलन ‘एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान’ सांखू, जिला सीकर की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनोहर लाल गुर्जर का सम्मान किया गया। मनोहर लाल गुर्जर ने कहा कि पौधों को वृक्ष बनाना ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है।

इस कार्यक्रम में शमशाद अली, अरविंद दिगाल, विकास नेहरा, अरविंद खरीटा, मनोज कुमार जाखड़ (सांखू), संजय सैनी, विजेंद्र सारण, केसर देव, जीएसएस कर्मचारी वीरेंद्र सिंह, संजय कुमार, रतनलाल, श्रवण कुमार सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles