[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेह में तैनात जवान सतपाल सिंह का निधन:छुट्टी पर घर आते समय आया हार्ट अटैक, बुहाना में अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

लेह में तैनात जवान सतपाल सिंह का निधन:छुट्टी पर घर आते समय आया हार्ट अटैक, बुहाना में अंतिम संस्कार

लेह में तैनात जवान सतपाल सिंह का निधन:छुट्टी पर घर आते समय आया हार्ट अटैक, बुहाना में अंतिम संस्कार

बुहाना : बुहाना निवासी सेना के जवान सतपाल सिंह का लेह में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 22 जुलाई को छुट्टी पर अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बुहाना में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, सतपाल सिंह भारतीय सेना की एओसी 41 एफएडी में क्लर्क के पद पर लेह में तैनात थे। 22 जुलाई को जब वे हवाई जहाज में सवार हो रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हृदय गति रुकने का दौरा पड़ा। सेना के जवानों द्वारा उन्हें तुरंत लेह स्थित सेना अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

सतपाल सिंह, गोकुल सिंह के पुत्र थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता गोकुल सिंह घर पर रहते हैं, जबकि बड़े भाई मनवीर सिंह और धर्मवीर सिंह मजदूरी करते हैं। सतपाल सिंह अविवाहित थे। उन्होंने 9 जून 2023 को लेह से सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में वहीं तैनात थे।

 

पार्थिव देह के साथ आए सूबेदार रमेश कुमार ने बताया कि सतपाल सिंह एक बहादुर और होनहार जवान थे। वे कंपनी द्वारा दिए गए हर कार्य को पूरी लगन से पूरा करते थे। उनके असामयिक निधन से कंपनी को गहरा आघात लगा है।

अंतिम संस्कार के दौरान, युवाओं ने भिर्र से बुहाना तक बाइक और डीजे के साथ एक तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान “जवान सतपाल सिंह अमर रहे” के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संतोष अहलावत, चेयरमैन दशरथ तंवर, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व उपप्रधान राजपाल सिंह तंवर, भाजपा नेता भरत बोहरा, पूर्व सरपंच रोहिताश्व तंवर, विनोद यादव, राजेश रांगेय, डॉ राकेश लांबा, एडवोकेट सुनील सिहोडिया, नरेश रांगेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles