लांपुवा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन:एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने किया शुभारंभ, 12 पुलिसकर्मी तैनात होंगे
लांपुवा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन:एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने किया शुभारंभ, 12 पुलिसकर्मी तैनात होंगे
रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के लांपुवा गांव में बुधवार शाम को एक नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने इस नवनिर्मित चौकी का शुभारंभ किया। उद्घाटन के तुरंत बाद, एसआई दुलाराम ने पुलिस चौकी प्रभारी का पदभार संभाला।
इस अवसर पर, एसपी नूनावत ने बताया कि रींगस और खाटू श्यामजी में लगातार बढ़ रहे श्रद्धालुओं के दबाव तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लांपुवा में यह पुलिस चौकी स्थापित की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इस चौकी में प्रभारी दुलाराम सहित कुल 12 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक राजेश जांगिड़, भाजपा नेता रिछपाल सिंह लांपुवा, ग्राम पंचायत लाखनी के प्रशासक महेश बाजिया, जितेंद्र सिंह लांपुवा और कैलाश बाजिया सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363003


