[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी ब्लॉक उपभोक्ता समिति के सचिव बने डॉ. द्वारका प्रसाद फरेरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी ब्लॉक उपभोक्ता समिति के सचिव बने डॉ. द्वारका प्रसाद फरेरा

खेतड़ी ब्लॉक उपभोक्ता समिति के सचिव बने डॉ. द्वारका प्रसाद फरेरा

खेतड़ी : ब्लॉक उपभोक्ता समिति खेतड़ी का विस्तार करते हुए पपूरना निवासी डॉ. द्वारका प्रसाद फरेरा को ब्लॉक सचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति जिला उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष प्रभु शरण तिवारी की अनुशंसा पर की गई। ब्लॉक उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष डॉ. रामानंद शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डॉ. फरेरा को उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

डॉ. रामानंद शर्मा ने कहा कि समिति का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. फरेरा की नियुक्ति से ब्लॉक स्तर पर उपभोक्ता हितों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। डॉ. द्वारका प्रसाद फरेरा की नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Related Articles