दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की बर्बरता से आक्रोश:सीकर में SFI ने आंदोलन की चेतावनी दी; किसानों ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार का फूंका पुतला
दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की बर्बरता से आक्रोश:सीकर में SFI ने आंदोलन की चेतावनी दी; किसानों ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार का फूंका पुतला
सीकर : सीकर में दिल्ली के छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई और जयपुर में पूर्व CM अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जबरन गिरफ्तार को लेकर प्रदर्शन किया गया। छात्र संगठन SFI, संयुक्त किसान मोर्चा और सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के नेतृत्व में अलग-अलग जगह विरोध प्रदर्शन हुए। SFI ने 23 जुलाई से बड़े आंदोलन की चेतावनी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।

SFI का प्रदर्शन, कल से करेंगे बड़ा आंदोलन
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते हुए SFI के जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर और राजू बिजारणियां ने कहा कि केंद्र सरकार स्टूडेंट्स की आवाज को दबाने का काम कर रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही पड़ेगा। इतने बड़े आंदोलन के बावजूद सरकार चुप होकर बैठी है। अब सीकर में आंदोलन की गति तेज होगी।
अब ये आंदोलन रूकने वाला नहीं है। 23 जुलाई से बड़ा आंदोलन शुरू होगा, जिसमें दिल्ली जंतर-मंतर की तरह रात जगो-देश जगाओ की तर्ज पर धरना दिया जाएगा। SFI के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि अब दिल्ली की तर्ज पर सीकर में 23 जुलाई से आंदोलन शुरू होगा। केंद्र सरकार के रेलवे विभाग का घेराव किया जाएगा।
23 जुलाई को दोपहर 12 बजे SFI कार्यकर्ताओं के साथ स्टूडेंट्स रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। 24 जुलाई को स्टूडेंट्स स्ट्राइक होगी, जिसमें कोचिंग के स्टूडेंट्स से भी शामिल होने की अपील की गई है। 24 जुलाई की रात में कल्याण सर्किल पर दिल्ली जंतर-मंतर की तरह ‘रात जगो-देश जगाओ’ की तर्ज पर धरना दिया जाएगा।

किसानों ने निकाली आक्रोश रैली
संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों और मजदूरों ने आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर PM नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक पेमाराम ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, पशुपालकों और देश की कृषि व्यवस्था के लिए नुकसानदायक साबित होगा। दिल्ली के छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है। आज देश के स्टूडेंट्स, किसान और पशुपालक सड़कों पर आने को मजबूर हो गया है।
सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सीकर विधायक राजेंद्र पारीक के नेतृत्व में आज जाटिया बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। निवर्तमान सभापति जीवण खां व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक राजेंद्र पारीक ने केंद्र सरकार अब दमनकारी नीति पर उतर आई है। देश की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। कांग्रेसजनों ने दिल्ली में राहुल गांधी और जयपुर में पूर्व CM अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जबरन गिरफ्तार करने पर भारी आक्रोश जताया। विधायक पारीक ने कहा कि स्टूडेंट्स की आवाज को दबाया तो देशभर में उग्र आंदोलन होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2273032


