चिड़ावा में तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी:20 मिनट तक झमाझम बारिश, 22 एमएम बारिश दर्ज
चिड़ावा में तेज बारिश से सड़कों पर भरा पानी:20 मिनट तक झमाझम बारिश, 22 एमएम बारिश दर्ज
चिड़ावा : चिड़ावा शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर 2 बजे तेज बारिश का दौर शुरु हुआ। 20 मिनट तक हुई इस बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
22 एमएम बारिश दर्ज
तहसील मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को 22 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मंगलवार को दोपहर दो बजे से लगातार लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश का दौर चला।
मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति
तेज बारिश के कारण शहर के विवेकानंद चौक, बागर, पिलानी रोड, पुराने डीएसपी ऑफिस के पीछे, मंड्रेला रोड, पंडित गणेश नारायण मार्ग और झुंझुनूं रोड सहित कई निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया।
फसलों की अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक क्षेत्र में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। इस बारिश से किसानों की फसलों को लाभ हुआ है और यदि मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो फसलों की अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272980

