माणकसर तालाब पर भव्य वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश
माणकसर तालाब पर भव्य वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया मजबूत संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : ऐतिहासिक माणकसर तालाब परिसर में बीदासर नगरपालिका द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। इस अवसर पर नगरपालिका टीम, कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों की भागीदारी से सैकड़ों पौधे रोपे गए, जिससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी द्वारका प्रसाद वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए माणकसर तालाब जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल को हरित क्षेत्र में विकसित करने की योजना के तहत वृक्षारोपण किया गया।
अभियान में कई छायादार एवं पर्यावरण के अनुकूल पौधे लगाए गए। साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय की गई, ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकें। ईओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर एक-एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो आने वाले समय में क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस पहल की सराहना की और इसे सराहनीय कदम बताया। कई लोगों ने स्वयं भी पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से यह प्रण लिया कि वे न केवल लगाए गए पौधों की रक्षा करेंगे, बल्कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बीदासर को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में योगदान देंगे। इस अवसर पर मुकेश कुमार स्वामी,राजेन्द्र प्रसाद, भरत, लक्ष्मण, राजेश सोनी, सुरेंद्र सुथार, अरुण तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272977

