सालासर धाम में हरियालो राजस्थान अभियान: 20 हजार पौधों का वितरण, 30 विद्यालयों को मिली सुविधा
सालासर धाम में हरियालो राजस्थान अभियान: 20 हजार पौधों का वितरण, 30 विद्यालयों को मिली सुविधा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सालासर : सिद्ध पीठ सालासर धाम में हरियालो राजस्थान अभियान के उपलक्ष में श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा सहयोग को समर्पित एक भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन समिति के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सालासर एवं आसपास के विद्यालयों के लिए 20,000 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही क्षेत्र के कुल 30 विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंखे एवं दरियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीणा व एसीबीओ धर्म सिंह मीणा के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर के अध्यक्ष सत्य प्रकाश दाधीच, पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, अर्जुन पुजारी व आसपास क्षेत्र से विद्यालयों के अध्यापक गणो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर श्री बालाजी बगीचा में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया एवं पौधारोपण के पश्चात भगवान इंद्रदेव ने भी अपने कृपा बरसाई एवं अच्छी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली एवं चेहरे पर खुशियां छाई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालयों में पौधों के साथ-साथ पंखे एवं दरियों का वितरण विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सहयोग है और समाजसेवा की उत्कृष्ट भावना का परिचायक भी है श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर द्वारा भविष्य में भी जनहित, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272976


