खेड़ा धाम आश्रम में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:बसई में छह दिवसीय शिव महोत्सव संपन्न, प्रसाद वितरण
खेड़ा धाम आश्रम में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:बसई में छह दिवसीय शिव महोत्सव संपन्न, प्रसाद वितरण
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बसई स्थित खेड़ा धाम आश्रम में छह दिवसीय शिव महोत्सव का समापन शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ। इस दौरान मंदिर में विधि-विधान से मूर्तियों की स्थापना की गई।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व महिलाओं द्वारा गांव में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान डॉ. बृजमोहन शर्मा, हेमंत शर्मा, मेहाडा थानाधिकारी रामनारायण चौधरी और मुकेश गोयल शामिल थे।
हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विधि-विधान से शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर आचार्य अभिमन्यु पारासर ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
आचार्य पारासर ने युवाओं को अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से दूर रहकर धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर मुकेश गोयल, ललित शर्मा, उमाशंकर शर्मा, दिलीप शर्मा, पुनीत शर्मा, रामानंद शर्मा, पवन कौशिक, ताराचंद शास्त्री, घनश्याम कसाना, दीपक कुमार, अमित शर्मा, महेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2272943

