[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मेहाड़ा थानाधिकारी ने छात्राओं को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मेहाड़ा थानाधिकारी ने छात्राओं को किया जागरूक

साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

शिमला : राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “महिला सुरक्षा जागरूकता माह” के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेहाड़ा जाटूवास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहाड़ा थानाधिकारी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, साइबर बुलिंग तथा डिजिटल अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण अथवा ओटीपी साझा नहीं करें।

किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, राजकोप सिटीजन ऐप, पोक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर, She Box, विशाखा गाइडलाइन, नौकर एवं किरायेदार सत्यापन सहित महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों एवं सरकारी सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी।

थानाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की घटना को छिपाने के बजाय तुरंत अपने परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करें। जागरूकता ही अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने भी महिला सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल भाषा में उत्तर दिया। अंत में छात्राओं से समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा का संदेश फैलाने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।

Related Articles