11 बजे बाद भी पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, युवाओं ने जताया विरोध
11 बजे बाद भी पंचायत भवन पर लटका मिला ताला, युवाओं ने जताया विरोध
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
रोलसाहबसर : ग्राम पंचायत रोलसाहबसर में बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद भी पंचायत भवन पर ताला लटका मिला, जिससे ग्रामीणों और युवाओं में नाराजगी देखने को मिली।
ग्रामीण आबू आबिद ने बताया कि पंचायत भवन में यह समस्या आए दिन देखने को मिलती है। उनका आरोप है कि निर्धारित कार्यालय समय के बाद भी पंचायत भवन बंद रहता है, जिससे आमजन को अपने जरूरी कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। समय पर कार्यालय नहीं खुलने से प्रमाण पत्र, आवेदन सहित अन्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
मौके पर मौजूद युवाओं ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्यालय को नियमित समय पर खोलने तथा कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2272339


