[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंगदान महादान अभियान के तहत जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जीवनदान का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अंगदान महादान अभियान के तहत जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जीवनदान का संदेश

अंगदान महादान अभियान के तहत जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने दिया जीवनदान का संदेश

सीकर : अंगदान महादान अभियान के तहत श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज एवं श्री कल्याण अस्पताल में बुधवार को जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। मेडिकल और नर्सिंग विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकालकर आमजन को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

श्री कल्याण अस्पताल से निकली नर्सिंग विद्यार्थियों की रैली को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं एमबीबीएस विद्यार्थियों ने भी मेडिकल कॉलेज से सांवली सर्किल तक रैली निकालकर “अंगदान महादान” के नारे लगाए और लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की भागीदारी से समाज में अंगदान को लेकर फैली भ्रांतियां दूर होंगी और अधिक लोग इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएंगे।

इस अवसर पर डॉ. कैलाश जाट, डॉ. शिबा, डॉ. हरी सिंह, डॉ. विनोद यादव, डॉ. चेतन महला, डॉ. अमित कौशिक, नर्सिंग अधीक्षक एवं महेंद्र फोगाट सहित अनेक अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles