[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजमीढ़ धाम का 17वां स्थापना दिवस 30-31 जुलाई को, भजन संध्या व कलश यात्रा होंगे आकर्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अजमीढ़ धाम का 17वां स्थापना दिवस 30-31 जुलाई को, भजन संध्या व कलश यात्रा होंगे आकर्षण

अजमीढ़ धाम का 17वां स्थापना दिवस 30-31 जुलाई को, भजन संध्या व कलश यात्रा होंगे आकर्षण

बुगाला : स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ मंदिर का 17वां स्थापना दिवस 30 एवं 31 जुलाई को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समारोह को लेकर समाज में तैयारियां तेज हो गई हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों से समाजबंधुओं के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं।

महाराजा अजमीढ़ स्मृति जनकल्याण संस्थान के अध्यक्ष प्रभुदयाल डावर एवं कोषाध्यक्ष विनोद सुनालिया ने बताया कि 30 जुलाई की रात भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए कलाकार भक्ति संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।

31 जुलाई को सुबह 8:15 बजे जीणमाता स्थित जगदंबा धर्मशाला से महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गाजे-बाजे के साथ अजमीढ़ धाम पहुंचेगी। यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए शामिल होंगी।

घनश्याम बबेरवाल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा होंगे। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, सम्मान समारोह तथा भामाशाहों, पत्रकारों, नए सदस्यों और कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles