[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पाइपलाइन का कार्य:टैंकराें से नहीं अब पाइप के जरिए रिफाइनरी तक पहुंचेगा कच्चा तेल, सीकर-झुंझुनूं जिले में बिछेगी 150 किमी लाइन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पाइपलाइन का कार्य:टैंकराें से नहीं अब पाइप के जरिए रिफाइनरी तक पहुंचेगा कच्चा तेल, सीकर-झुंझुनूं जिले में बिछेगी 150 किमी लाइन

पाइपलाइन का कार्य:टैंकराें से नहीं अब पाइप के जरिए रिफाइनरी तक पहुंचेगा कच्चा तेल, सीकर-झुंझुनूं जिले में बिछेगी 150 किमी लाइन

झुंझुनूं : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से हरियाणा में पानीपत रिफाइनरी तक क्रूड ऑयल अब टैंकराें की बजाय पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचेगा। इसकी कवायद शुरू हाे गई है। यह पाइप लाइन इंडियन ऑयल की और से बिछाई जाएगी। यह झुंझुनूं जिले से होकर गुजरेगी। इसके लिए झुंझुनूं के नजदीकी गांव रिजाणी में यार्ड बनाया गया है, जहां पाइपों का स्टॉक शुरू कर दिया गया है।

यहां यूपी के काेसी से ट्रेलर के जरिए पाइप लाकर एकत्रित किए जा रहे हैं। अब तक करीब 8 हजार पाइप आ चुके हैं। राजस्थान में ऐसा ही एक यार्ड नागौर के डीडवाना में भी बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के गुहाना में भी यार्ड बनाया गया है। जहां पाइप एकत्रित किए जा रहे हैं। मुंद्रा से पानीपत रिफाइनरी तक करीब 1100 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसका राजस्थान में हिस्सा करीब 600 किमी होगा, जबकि सीकर व झुंझुनूं जिले में 150 किमी लंबाई में पाइप लाइन डाली जाएगी। इस प्राेजेक्ट में कंपनी की ओर से स्थानीय लाेगाें काे भी कई तरह के राेजगार मिलने की संभावना है।

जिन खेतों से लाइन गुजरेगी, उन्हें ही मिलेगा मुआवजा

यह पाइपलाइन राजस्थान में जालौर, जोधपुर, पाली, नागौर, सीकर व झुंझुनूं जिले से होकर हरियाणा के पानीपत तक जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार जमीन के बदले किसानों को मुआवजा देगी। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet