[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली में चलती बाइक में लगी आग:कॉलेज के पास बाइक जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौली

रानोली में चलती बाइक में लगी आग:कॉलेज के पास बाइक जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रानोली में चलती बाइक में लगी आग:कॉलेज के पास बाइक जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

रानोली : रानोली कस्बे में मंगलवार सुबह एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। यह घटना सर्विस रोड पर चौधरी चरण सिंह कॉलेज के पास हुई। समय रहते बाइक चालक के उतर जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई।

जुराठड़ा निवासी ताराचंद गुर्जर मंगलवार सुबह अपनी बाइक से रानोली स्टैंड से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। चौधरी चरण सिंह कॉलेज के पास पहुंचते ही उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि ताराचंद कुछ समझ पाते, बाइक के इंजन के पास अचानक आग भड़क उठी।

बाइक के अधिक गर्म होने के कारण उसकी पेट्रोल पाइप पिघल गई, जिससे पेट्रोल रिसने लगा और आग लग गई। ताराचंद ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक रोक दी और खुद को सुरक्षित कर लिया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना के कारण कुछ देर के लिए सर्विस रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बाइक चालक सुरक्षित बच गया। हालांकि, आग से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने का प्रारंभिक कारण बाइक का अधिक गर्म होना और पेट्रोल पाइप का पिघलना बताया जा रहा है।

Related Articles