क्षेत्र में खुशहाली हेतु इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए किया यज्ञ
क्षेत्र में खुशहाली हेतु इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए किया यज्ञ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में मानसून की पर्याप्त बारिश नहीं होने के चलते क्षेत्र में चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। बारिश के अभाव में जहां किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है, वहीं क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर माणकसर तालाब स्थित स्वयं प्रकट बालाजी मंदिर के सामने विशेष हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रपाल देवी-देवताओं को आमंत्रित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मुख्य यजमान गिरधारी लाल पूनिया ने पंडित नरपत शर्मा, पंडित श्री कृष्ण शर्मा, पंडित देवकीनंदन शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं। साथ ही भूमिया महाराज को बाकले का प्रसाद अर्पित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जेठाराम यादव, लिछूराम केवटिया, नानूराम, नोरतन सिंह, कानाराम जाट, सुशील सैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां दीं और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की। उल्लेखनीय है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा आस्था के साथ किए गए इस यज्ञ से अच्छी वर्षा की उम्मीद जताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270213


