[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बस खाई में पलटी, बड़ा हादसा टला:बुटाटी-सीकर सांजू रास्ते पर नीलगाय बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी, ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नागौरराजस्थानराज्य

बस खाई में पलटी, बड़ा हादसा टला:बुटाटी-सीकर सांजू रास्ते पर नीलगाय बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी, ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित

बस खाई में पलटी, बड़ा हादसा टला:बुटाटी-सीकर सांजू रास्ते पर नीलगाय बचाने के प्रयास में सड़क से उतरी, ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित

कुचेरा : सोमवार को कुचेरा थाना क्षेत्र के बुटाटी-सीकर सांजू रास्ते पर बड़ा सड़क हादसा टल गया। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। बस बुटाटी से सीकर सांजू की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। ड्राइवर ने उसे बचाने के लिए तत्काल ब्रेक लगाए, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी।

नीलगाय को बचाने के प्रयास में बस गहरी खाई में पलट गई।
नीलगाय को बचाने के प्रयास में बस गहरी खाई में पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बस में सवार ड्राइवर और खलासी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया।
क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया।

बाद में क्रेन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद खाई में पलटी बस को बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन सभी के सुरक्षित होने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस में दो-चार सवारी थी लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।

Related Articles