सूरजगढ़ में 30 मिनट में दो सड़क हादसे:बाइक और स्कूटी सवार युवक-युवती घायल
सूरजगढ़ में 30 मिनट में दो सड़क हादसे:बाइक और स्कूटी सवार युवक-युवती घायल
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र में महज 30 मिनट के अंदर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहला हादसा लोटिया मोड़ पर हुआ। यहां बाइक का संतुलन बिगड़ने से जयसिंहवास निवासी 18 साल का गौरव बेटा वेदप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। समिति की टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
इसके कुछ ही मिनट बाद मेदाराम की ढाणी के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मेदाराम की ढाणी निवासी 22 साल की सोनू बेटी सुभाष घायल हो गईं। लगातार हुए इन दो हादसों के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270602


