[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेक नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

नेक नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

नेक नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : नेक नगर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग को लेकर सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ता सोहेल सोलंकी ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि नेक नगर में आज तक कोई राजकीय प्राथमिक विद्यालय नहीं होने से छोटे बच्चों को शिक्षा के लिए 2 से 3 किलोमीटर दूर स्थित सरकारी विद्यालयों में जाना पड़ता है। इससे बच्चों और अभिभावकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा कई बच्चों की नियमित पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ज्ञापन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए नेक नगर में शीघ्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्वीकृत कर शुरू करवाने की मांग की गई। इस दौरान क्षेत्र के अनेक लोगों ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया।

Related Articles