चैनपुरा बड़ा के दो मंदिरों में चोरी:दानपात्र के ताले तोड़कर निकाली नकदी; 18 महीनों से नहीं खुला था दानपात्र
चैनपुरा बड़ा के दो मंदिरों में चोरी:दानपात्र के ताले तोड़कर निकाली नकदी; 18 महीनों से नहीं खुला था दानपात्र
सादुलपुर : सादुलपुर के चैनपुरा बड़ा गांव में दो मंदिरों से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दोनों मंदिरों के दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। चोरी की वारदात एक मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें चोर लोहे के औजार से दानपात्र तोड़ते हुए नजर आ रहा है।
चोरों ने सिद्धमुख थाना क्षेत्र के चैनपुरा बड़ा गांव में श्री करणी माता मंदिर और श्री गणेश मंदिर में चोरी की वारदात की। दोनों मंदिर एक-दूसरे से महज 150 मीटर की दूरी पर है। वहीं, चोरी की वारदात श्री गणेश मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

18 महीनों से नहीं खुला था दानपात्र
ग्रामीणों के अनुसार, श्री करणी माता मंदिर का दानपात्र पिछले लगभग 18 महीनों से नहीं खोला गया था, जिसमें बड़ी राशि होने की संभावना है। वहीं, श्री गणेश मंदिर के दानपात्र से करीब 5 हजार रुपए नकद चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
घटना की जानकारी सुबह सेवानिवृत्त तहसीलदार विक्रम सिंह ने ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिद्धमुख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

चोरों को गिरफ्तार करने की मांग
चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और बाद में सिद्धमुख थाने पहुंचे। उन्होंने चोरी की शिकायत सौंपते हुए मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
दो दिन पहले ही भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम हुआ था
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले 15 मार्च 2026 को भी श्री करणी माता मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दो दिन पहले ही मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दान दिया था। ऐसे में दानपात्र में पर्याप्त राशि होने की संभावना थी।

ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सिद्धमुख थाना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान विक्रम सिंह राठौड़, बजरंग सिंह राठौड़, बीरू सिंह, भाग सिंह, रायसिंह, ओमकृष्ण सिंह, अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2264667


