देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
रतनगढ़ : अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के तहत ग्राम लूंछ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में “हमारी ताकत, हमारा परिवार” विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अणुव्रत समिति रतनगढ़ के एसीसी संयोजक नरेन्द्र सांकृत्य ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में आर्या जांगिड़ प्रथम, जय शर्मा द्वितीय और मधु कंवर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कांता पंवार प्रथम, लक्ष्मी जांगिड़ द्वितीय तथा जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में प्रियंका पंवार ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय और मनीषा पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य मगनाराम नायक सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us