[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने पर जोर

विश्व न्याय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर, अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने पर जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चूरू जिले भर में न्याय प्रणाली को सर्वसुलभ बनाने और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों में मानवाधिकारों की रक्षा और मुफ्त कानूनी सहायता पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कृष्णा राकेश कांवत ने अपने वक्तव्य में अंतर्राष्ट्रीय न्याय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति और मानवाधिकारों की रक्षा करना है।

सचिव महोदया ने जोर देते हुए कहा, “हमारा यह परम दायित्व है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। कोई भी गरीब, असहाय या वंचित व्यक्ति धन या जानकारी के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।” उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और अन्याय के खिलाफ विधिक सेवाओं का लाभ उठाएं।

पीएलवी ने गांव-ढाणी तक पहुंचाया जागरूकता का संदेश जिले के ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में इस अभियान को सफल बनाने में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) ने अहम भूमिका निभाई। पीएलवी सुमन शर्मा, विक्रम प्रजापत, रामावतार शर्मा और ममता कड़वासरा सहित सभी वॉलिंटियर्स ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाए।

इन शिविरों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को लोक अदालत, मध्यस्थता (Mediation), निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, बाल विवाह रोकथाम और महिलाओं तथा बच्चों से जुड़े प्रमुख कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण से संपर्क करने की प्रक्रिया को समझा। जिले भर में चला यह अभियान न्याय को आम आदमी की चौखट तक ले जाने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा।

Related Articles