पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश: नीमका जोहड़ा में कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ ने किया वृक्षारोपण और पौधों का वितरण
निमका जोहड़ स्कूल में पर्यावरण का उत्सव; बच्चों और ग्रामीणों ने लिया वृक्ष संरक्षण का संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा के राजस्व गांव नीमका जोहड़ा में शुक्रवार को पर्यावरण चेतना की एक नई अलख जगाई गई। 21 दिवसीय विशेष पर्यावरण कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ, राजस्थान द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीमका जोहड़ा में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल स्कूली परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया, बल्कि ग्रामीणों और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए पौधों का वितरण भी किया गया। साथ ही वृक्षारोपण के दौरान लगाए गए पौधों में प्रतिदिन पानी एवं देखभाल की जिम्मेदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राकेश जमालपुरिया के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामलाल मीणा, कमला सैनी, मुरारी सैनी, मुबारक खान, अनिल सैनी, योगेश कुमार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262192


